RSS नेता इंद्रेश कुमार का आरोप, कहा- हिंदुओं की सुरक्षा के मामले में शेख हसीना सरकार पूरी तरह नाकाम, दखल दे पीएम मोदी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य सरंक्षक इंद्रेश कुमार ने बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह नाकाम बताते हुए भारत की मोदी सरकार से दखल देने की मांग की है

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार (Photo Credits FB)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य सरंक्षक इंद्रेश कुमार (RSS leader Indresh Kumar) ने बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार (Sheikh Hasina Government) को हिंदुओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह नाकाम बताते हुए भारत की मोदी सरकार से दखल देने की मांग की है. इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस के साथ-साथ सभी विपक्षी दलों से भी धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर बांग्लादेश और पाकिस्तान में वहां के अल्पसंख्यक समुदाय पर किए जा रहे हमले की निंदा करने की अपील की है.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के सारे राजनीतिक दल को भारत सरकार के साथ मिलकर पड़ोसी देशों पर दबाव बनाने के लिए काम करना चाहिए, ताकि पड़ोसी देशों के रवैये में बदलाव आ सके. उन्होंने देश के मुस्लिम समाज से भी पड़ोसी देशों में किए जा रहे हमले की निंदा करने का आह्वान किया है. यह भी पढ़े: बांग्लादेश में ISKCON मंदिर पर हमले के बाद भी मिल रही धमकी, पुलिस पर उपद्रवियों का साथ देने का आरोप, अब तक नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

उन्होंने सीएए और एनआरसी की वकालत करते हुए कहा कि पड़ोसी देशों के इसी तरह के हालात की वजह से भारत सरकार को इस तरह के कानून बनाने पड़े। संघ नेता ने बांग्लादेश की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की भय की राजनीति करने के लिए बांग्लादेश की सरकार जिम्मेदार है और इसलिए भारत सरकार को अब इस पूरे मामले में दखल देना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' ट्रेंड, जानें क्या है यह अभियान और लोग कैसे जुड़ रहे हैं, 4 जरूरी शर्तें भी जानें

PM Modi Foreign Visit Gifts: पीएम मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान नेताओं को दिए खास उपहार, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को 'मेलोडी टॉफी' और UAE राष्ट्रपति को केसर आम (View Pics)

India LPG Crisis: जंग के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत में गहराया रसोई गैस संकट, रोजाना 4 लाख बैरल एलपीजी की कमी