देश के गरीबों को मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले नहीं लगेगा डर
इस योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों के पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा. नड्डा ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या ‘आयुष्मान भारत’ का लोगो जारी किया गया.
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा. गौरतलब है कि इस योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों के पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा. नड्डा ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या ‘आयुष्मान भारत’ का लोगो जारी किया गया.
इसी कार्यक्रम में डेटा निजता एवं सूचना सुरक्षा नीति तथा धोखाधड़ी रोधी दिशानिर्देश भी जारी किये गये. उन्होंने कहा कि ऐसी फर्जी वेबसाइट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो सरकार की बीमा योजना के नाम पर नकली योजनाओं से लोगों को लुभाकर उनसे ठगी करते हैं.
साभार: भाषा
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Harish Rana Euthanasia Case: दर्द से भरी 13 साल की जिंदगी के बाद हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, मां की यादों ने कर दिया भावुक
Heavy Snowfall At Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका पूरा धाम (Watch Video)
Assam Assembly Election 2026: असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को घोषित होंगे नतीजें
\