Ayodhya Monkey Viral Video: बंदर लेकर भागा महिला के 42,105 रुपये, वापस करने से किया इनकार, फिर पुलिस ने केले से लगाया ऐसा दांव कि मिनटों में सुलझ गया मामला

इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पुलिस की सूझबूझ और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाने की तारीफ कर रहे हैं. बिना किसी बल प्रयोग के पुलिस ने बंदर का ध्यान भटकाकर महिला के पैसे वापस दिला दिए.

Ayodhya Monkey Viral Video: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बंदर महिला के 42,105 रुपये लेकर पेड़ पर चढ़ गया और काफी देर तक पैसे वापस करने को तैयार नहीं हुआ. घटना अयोध्या के सिविल लाइंस इलाके की है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदर को पकड़ने के बजाय ऐसी तरकीब अपनाई, जिससे बिना किसी नुकसान के पूरे पैसे बरामद कर लिए गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Meerut Viral Video: जिम के बाहर पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की पत्नी, सड़क पर जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल

बताया जा रहा है कि अंजू देवी टेंपो का किराया देने के दौरान अपने हाथ में पैसों से भरा बैग लिए हुई थीं. तभी एक बंदर बैग छीनकर पास के पेड़ पर चढ़ गया. महिला और आसपास मौजूद लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन बंदर बैग छोड़ने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की सिविल लाइंस पुलिस चौकी को दी गई.

 

बंदर ने महिला के 42,105 रुपये वापस करने से इनकार किया, पुलिस ने केले का तरीका आज़माया:

केले की मदद से पुलिस ने निकाला अनोखा समाधान

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल अंकित मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बंदर को डराने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय उसे केला खिलाने की योजना बनाई. जैसे ही बंदर का ध्यान केले की ओर गया, पुलिसकर्मियों ने मौके का फायदा उठाकर पैसों से भरा बैग सुरक्षित निकाल लिया. इस तरह महिला के पूरे 42,105 रुपये सुरक्षित बरामद कर लिए गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पुलिस की सूझबूझ और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाने की तारीफ कर रहे हैं. बिना किसी बल प्रयोग के पुलिस ने बंदर का ध्यान भटकाकर महिला के पैसे वापस दिला दिए.

Share Now