देश

राम मंदिर के लिए हमें पूरी जमीन चाहिए, उसका टुकड़ा नहीं: VHP

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने आज कहा कि उन्हें मंदिर के लिये जमीन के बंटवारे का फार्मूला मंजूर नहीं है और उन्हें पूरी की पूरी भूमि चाहिये. राय ने विहिप द्वारा यहां आयोजित ‘धर्मसभा‘ में कहा कि ‘‘हमें बंटवारे का फार्मूला मंजूर नहीं है.

राम मंदिर के लिए हमें पूरी जमीन चाहिए, उसका टुकड़ा नहीं: VHP
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

अयोध्या: विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने आज कहा कि उन्हें मंदिर के लिये जमीन के बंटवारे का फार्मूला मंजूर नहीं है और उन्हें पूरी की पूरी भूमि चाहिये.

राय ने विहिप द्वारा यहां आयोजित ‘धर्मसभा‘ में कहा कि ‘‘हमें बंटवारे का फार्मूला मंजूर नहीं है. हमें (जमीन का) टुकड़ा नहीं चाहिये. राम मंदिर के लिये पूरी की पूरी भूमि चाहिये.‘‘

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर हिन्दू का सपना है और यह हर हाल में बनकर रहेगा. हालांकि राय ने बंटवारे के किसी फार्मूले का खुलासा नहीं किया.

इस बीच, अयोध्या विवाद के प्रमुख पक्षकार सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जुफ़र फारूकी ने राय के बयान और फार्मूले के जिक्र के बारे में पूछे जाने पर ‘भाषा’ को बताया कि उनकी जानकारी में मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई फार्मूला नहीं दिया गया है.

यह भी पढ़े- अयोध्या में बनाई जाएगी भगवान राम की 221 मीटर ऊंची भव्य मूर्ति, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा होगी ऊंचाई

उन्होंने कहा कि जहां तक मीडिया में मुस्लिम पक्ष द्वारा विवादित स्थल की एक तिहाई जमीन को छोड़कर बाकी भूमि देने का वादा किये जाने की बात कही जा रही है, तो यह बताना जरूरी है कि हमने ऐसा कोई वादा नहीं किया.

फारूकी ने कहा कि हिन्दू पक्ष कभी बातचीत की मेज पर आया ही नहीं. पक्षकार चाहें तो बातचीत से इनकार नहीं है. बातचीत से हमने इनकार तो नहीं किया. मुद्दा यही है कि बात किससे की जाए.

उन्होंने कहा कि अगर बातचीत होनी है तो उसमें केन्द्र सरकार को मध्यस्थता करनी चाहिये, या फिर सिर्फ पक्षकार ही बैठकर बात करें, इधर-उधर के लोग नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).