प्रोपेगेंडा पर प्रहार! भारत ने पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दोबारा लगाया बैन

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की कई नामी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की है. भारत ने गुरुवार को सभी पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स को फिर से ब्लॉक कर दिया है. इसके अलावा यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध जारी है. सूत्रों के अनुसार, यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है.

Saba Qamar, Mawra Hocane | Instagram

नई दिल्ली, 3 जुलाई : भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की कई नामी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की है. भारत ने गुरुवार को सभी पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स को फिर से ब्लॉक कर दिया है. इसके अलावा यूट्यूब चैनल्स पर भी प्रतिबंध जारी है. सूत्रों के अनुसार, यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों पर सख्ती बढ़ा दी थी. हालांकि, कुछ पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को जुलाई की शुरुआत में कुछ समय के लिए अनब्लॉक किया गया था, लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स फिर से ब्लॉक कर दिए गए हैं. इसके साथ ही, यूट्यूब पर भी पाकिस्तानी कंटेंट तक पहुंच पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह निर्णय देश में चल रहे सुरक्षा उपायों और डिजिटल प्रोपेगेंडा को रोकने के लिए लिया गया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद 28 अप्रैल को भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था. उनमें डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, असमा शिराज़ी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और रजी नामा शामिल थे. यह भी पढ़ें : UP: यूपी की समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स

इसके अलावा, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर और बासित अली के यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया था. ये चैनल जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सामुदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, गलत और भ्रामक कथन प्रसारित कर रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड