Atal Tunnel Launch Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतांग में करेंगे अटल सुरंग का उद्घाटन, यहां देखें लाइव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल अटल सुरंग का उद्घाटन करेंगे. इस सुरंग की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और सफर का समय भी 4-5 घंटे कम हो जाएगा. अटल सुरंग के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

Atal Tunnel Launch Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के रोहतांग (Rohtang) में दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल अटल सुरंग (Atal Tunnel) का उद्घाटन करेंगे. इस सुरंग की वजह से मनाली (Manali) और लेह (Leh) के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और सफर का समय भी 4-5 घंटे कम हो जाएगा. अटल सुरंग के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. अटल टनल की लंबाई 9.2 किलोमीटर है, जो मनाली को साल भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी. दरअसल, छह महीने तक भारी बर्फबारी की वजह से बाकी के हिस्से से घाटी कटी रहती थी, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी.

बता दें कि अटल सुरंग के उद्घाटन से एक दिन पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रोहतांग में अटल सुरंग का दौरा किया था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दुनिया के इस सबसे लंबे टनल का उद्घाटन हो रहा है. आप इस उद्घाटन समारोह को यहां लाइव देख सकते हैं. यह भी पढ़ें: Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मांगा वैज्ञानिकों का सहयोग

अटल सुरंग उद्घाटन लाइव स्ट्रीमिंग

समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर हिमालय के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं से लैस इस सुंरंग को बनाया गया है. घोड़े की नाल के आकार वाली दो लेन वाली इस सुरंग की सड़क करीब 8 मीटर चौड़ी और इसकी उंचाई 5.525 मीटर है. अटल सुरंग का उत्तरी पोर्टल 3071 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल घाटी में सेलिंग सीसू गांव के करीब स्थित है, जबकि सुरंग का दक्षिणी पोर्टल मनाली 25 किलोमीटर दूर 3060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड