Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समय रैना ने दान किए 10 लाख रुपये, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

असम में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनी हुई है. हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, जबकि कई इलाकों में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.

Assam Floods: स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर समय रैना का आभार व्यक्त किया और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग की सराहना की. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर लिखा, "असम के इस कठिन समय में हमारी राहत कार्यों में योगदान देने के लिए धन्यवाद, समय." Assam Floods: असम में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हुई, 5.24 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित

 

समय रैना ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए:

 

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

असम में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनी हुई है. हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, जबकि कई इलाकों में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.

राज्य सरकार प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर, आर्थिक सहायता और बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने का काम तेजी से कर रही है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और पुनर्वास कार्य भी जारी है.

समय रैना पहले भी कर चुके हैं मदद

समय रैना अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो और लाइव गेमिंग स्ट्रीम्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं. इसके अलावा वह सामाजिक और मानवीय कार्यों में भी समय-समय पर योगदान देते रहे हैं.

इससे पहले भी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट के दौरान उन्होंने अपने लाइव स्ट्रीम और चैरिटी अभियानों के जरिए धन जुटाकर जरूरतमंदों की मदद की है. असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का उनका यह योगदान भी राज्य में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहायता माना जा रहा है.

समय रैना की इस पहल के साथ कई अन्य सार्वजनिक हस्तियां, निजी संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी असम सरकार के राहत अभियान में सहयोग कर रहे हैं, ताकि बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके.

Share Now