Assam: कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP के कुशासन ने असम को पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स में 14वें स्थान पर खिसकाया
राज्य में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, राज्य के साथ-साथ देश में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ी है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 25 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में अब कोई कदम नहीं उठाया गया है. भाजपा सरकार युवाओं को अंधकार की ओर धकेल रही है.
गुवाहाटी: असम (Assam) में कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को दावा किया कि पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2021 (PAI) के आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा (BJP) के शासन संभालने के बाद यह राज्य 18 राज्यों में 14वें स्थान पर खिसक गया है. कांग्रेस ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए गहरी चिंता और शर्म का विषय है. बता दें कि पीएआई 2021 राज्य सरकार के शासन की गुणवत्ता और विशेष रूप से कोविड-19 (COVID-19) पर अंकुश लगाने में राज्य की सरकार की भागीदारी पर प्रकाश डालता है. Assam: युवती की शिकायत के बाद दुकानदार गिरफ्तार, पीड़िता पर मोबाइल स्टोर में बुर्का की जगह जींस पहनकर आने का आरोप
असम कांग्रेस महासचिव बोबीता शर्मा ने कहा, यह निराशाजनक है कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने में व्यस्त रहती है, जबकि राज्य के लोगों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल और बेहद मुश्किल होता जा रहा है.
राज्य में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, राज्य के साथ-साथ देश में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ी है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 25 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में अब कोई कदम नहीं उठाया गया है. भाजपा सरकार युवाओं को अंधकार की ओर धकेल रही है.
उन्होंने राज्य में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या के लिए भी सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस सरकार ने विकास और आत्मनिर्भर भारत का वादा किया था, उसने लोगों के विकास या कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जहां एक के बाद एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा करती रही है, वहीं हकीकत यह है कि राज्यभर में 1,382 डॉक्टरों की कमी है. उन्होंने कहा कि बढ़ती मातृ मृत्युदर के साथ, असम शिशु मृत्युदर में तीसरे स्थान पर है, क्योंकि असम में हर 1000 नवजात शिशुओं में से 80 की मृत्यु हो जाती है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य के 34 में से 16 जिलों के अस्पतालों में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) नहीं है. उन्होंने भाजपा सरकार से झूठे वादों के साथ लोगों को गुमराह करना बंद करने और शासन के वास्तविक कार्यप्रणाली पर ध्यान देने के लिए कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

