देश

Assam: असम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जिहादी संबंधों के संदेह में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

असम के मोरीगांव जिले में जिहादी होने के संदेह में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अवैध तरीकों से मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज कराया था।

Assam: असम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जिहादी संबंधों के संदेह में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Jail Photo Credits: IANS

गुवाहाटी, 31 दिसंबर: असम के मोरीगांव जिले में जिहादी होने के संदेह में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अवैध तरीकों से मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज कराया था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने कहा कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार रात जिले के चेनिमारी इलाके में छापेमारी की.

उन्होंने बांग्लादेशी पासपोर्ट वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अधिकारियों को बताए बिना एक महिला के घर में शरण ली थी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए इस्लाम मंडल पर जिहादी होने का संदेह है और उसका नाम लाहौरीघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदाता सूची में नूर मंडल के रूप में अनुचित तरीके से जोड़ा गया है. पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उसने पिछले विधानसभा चुनाव में भी अपना वोट डाला था.

पुलिस ने बांग्लादेश का नागरिक होने के संदेह में एक 14 वर्षीय लड़के को भी पकड़ा है. दास के अनुसार, इस प्रकार के और भी लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध रूप से जिले में प्रवेश कर सकते हैं, यही कारण है कि पुलिस ने जिलों में अभियान तेज कर दिया है।

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).