महाराष्ट्र: दो बहनों ने मराठी भाषा बोलने पर दिया था जोर, कुरियर बॉय ने महिलाओं पर किया वार
एक 28 साल के कुरियर बॉय के एक युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है. इब्राहिम शेख नाम के कुरियर बॉय ने एक 50 साल की महिला और उनकी 48 साल की बहन के साथ मारपीट और गाली गलौज की. कुरियर बॉय दादर के शिवाजी पार्क इलाके में एक फैमिली को पार्सल डिलीवर करने गया...
एक 28 साल के कुरियर बॉय के दो बहनों पर हमला करने का मामला सामने आया है. इब्राहिम शेख नाम के कुरियर बॉय ने एक 50 साल की महिला और उनकी 48 साल की बहन के साथ मारपीट और गाली गलौज की. कुरियर बॉय दादर (Dadar) के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) इलाके में एक फैमिली को पार्सल डिलीवर करने गया. पीड़ित महिला की छोटी बहन ने दरवाजा खोला और पार्सल के बारे में मराठी में पूछा, जवाब में कुरियर बॉय ने बताया कि पार्सल में बुक है.
पीड़िता ने कथित तौर पर कुरियर बॉय के हिंदी में बात करने पर विरोध किया और उसे मराठी में बात करने को कहा. जिसके जवाब में कुरियर बॉय ने महिला को कहा कि 'मैं एक हिन्दुस्तानी हूं' और 'महाराष्ट्र हिन्दुस्तान में है'. पुलिस के अनुसार महिला ने कुरियर बॉय को कहा कि वो महाराष्ट्र में जबसे रह रहा है, उसे मराठी बोलनी आ जानी चाहिए. इस बात पर कुरियर बॉय को बहुत गुस्सा आ गया और उसने महिला के साथ गाली गलौज की. उसी वक्त महिला की बड़ी बहन भी बाहर आ गई और कुरियर बॉय से कहा कि वो उसकी बहन के साथ गाली गलौज क्यों कर रहा है.
यह भी पढ़ें: नोएडा: हथियारबंद बदमाशों ने व्यक्ति से की मारपीट, हमला करने के बाद लूटी मोटरसाइकिल
महिला की बड़ी बहन ने कुरियर बॉय से कहा कि वो पार्सल नहीं लेगी और उसके बॉस को उसके बर्ताव के बारे कम्प्लेंट करेगी. जिसके बाद कुरियर बॉय का गुस्सा बढ़ गया और उसने दोनों बहनों पर चिल्लाना शुरू कर दिया. गुस्से में उसने छोटी बहन के सिर पर दो घूंसा मारा और बड़ी बहन को बॉल पेन की नोक धंसा कर भाग गया.
उसी वक्त पीड़ित के पड़ोसी वहां आ गए और दोनों बहनों की मदद की और कुरियर बॉय को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हमला, छेड़छाड़, धमकी, और इंसल्ट का मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

