देश

आप नेता अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और अपने राज्य पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं.

आप नेता अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Image: PTI/File)

लखनऊ: लोकसभा के पिछले चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनौती देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) आगामी आम चुनाव नहीं लड़ेंगे. मगर, उनकी आम आदमी पार्टी (आप) काशी से किसी अन्य मजबूत प्रत्याशी को जरूर खड़ा करेगी. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और अपने राज्य पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के तत्कालीन दावेदार नरेन्द्र मोदी को पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर चुनौती दी थी. पार्टी इस बार वाराणसी में केजरीवाल के बजाय किसी अन्य मजबूत प्रत्याशी को खड़ा करेगी. गौरतलब है कि केजरीवाल ने वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को नयी दिल्ली सीट से पराजित किया था. उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में वह मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे थे. आप प्रवक्ता ने बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह भी पढ़े: मोदी के ध्रुव विरोधी यशवंत सिन्हा से अरविन्द केजरीवाल ने की ये बड़ी अपील

उत्तर प्रदेश के बारे में फरवरी तक सारी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पार्टी वाराणसी के अलावा पूर्वांचल और पश्चिमांचल की कुछ ऐसी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी, जहां उसका संगठन मजबूत है. अगले लोकसभा चुनाव में आप के मुद्दों के बारे में सिंह ने बताया कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, बिजली, पानी की प्राथमिकताओं पर काम कर रही है. अगर हम राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे तो सभी के लिये शिक्षा, कमजोर तबकों को निःशुल्क शिक्षा, बेरोजगारी खत्म करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने के मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).