देश

कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिस-जिस को जेल में डालना है... विभव की गिरफ्तारी के बाद बोले CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं. आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए.'

कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिस-जिस को जेल में डालना है... विभव की गिरफ्तारी के बाद बोले CM केजरीवाल

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस की. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आप देख सकते हैं कि किस तरह ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह 'जेल का खेल' खेल रहे हैं कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे ... कल मैं अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं. आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं.."

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'अब ये कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे जो अभी-अभी लंदन से लौटे हैं, थोड़े दिनों में कह रहे हैं कि सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे, आतिशी को भी जेल में डालेंगे.' Read Also: केजरीवाल के PA विभव कुमार गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय आ रहा हूं. आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए.' उन्होंने कहा, 'मैं सोच रहा था कि ये हम सब लोगों को जेल में क्यों डालना चाहते हैं. हमारा कसूर क्या है. हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्ली के अंदर गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया और सरकारी स्कूल शानदार बनाए, ये नहीं बना सकते. इसलिए ये दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं.

केजरीवाल ने कहा, 'हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाए, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे. इसलिए ये दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, अस्पतालों और इलाज को रोकना चाहते हैं.'

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).