Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल का BJP पर वार, ये लोग इतना गिर सकते हैं...
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल किए. वहीं सिंह को 12 वोट मिले. 8 वोट अवैध घोषित किए गए.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है. यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. ये बेहद चिंताजनक है.'' बता दें कि चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की है. Chandigarh Mayoral Elections: बीजेपी ने जीता चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, 16 वोट के साथ AAP-कांग्रेस के गठबंधन को हराया.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल किए. वहीं सिंह को 12 वोट मिले. 8 वोट अवैध घोषित किए गए. अवैध घोषित किए गए वोटों को लेकर आप और कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाए हैं. आप की एक पार्षद ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएंगे. आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है. 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?
बीजेपी पर बेईमानी का आरोप
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2024
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद हो रहे चुनाव, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदस्य कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के एक साथ चुनाव लड़ने के कारण महत्वपूर्ण हैं. कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया था. कांग्रेस ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

