अरविंद केजरीवाल ने ऑटो वालों के लिए बड़ी घोषणा की, चालक नवनीत के घर किया लंच

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऑटो वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनने पर ऑटो वालों को पांच गारंटी दी हैं.

(Photo Credits FB)

नई दिल्ली, 10 दिसंबर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऑटो वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनने पर ऑटो वालों को पांच गारंटी दी हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर ऑटो चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस होगा. बेटी की शादी में एक लाख की सहायता दी जाएगी. वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये दिए जाएंगे. ऑटो वालों के बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी. 'पूछो ऐप' फिर से चालू होगा.

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता ने कोंडली में ऑटो ड्राइवर नवनीत कुमार के घर पर लंच किया था. नवनीत ऑटो चालक ने आईएएनएस को बताया कि अरविंद केजरीवाल हमारे घर आए, इसकी हमें बहुत खुशी हुई. हमने उनके के लिए देसी खाना बनाया और उन्होंने वही खाया. उनके साथ घर परिवार वाली बातचीत हुई. हमने सोचा नहीं था कि हमारे दर्द को दर्द होने से पहले कोई जानेगा. अरविंद केजरीवाल ने पहले ही निवारण कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए कुल 54.03 करोड़ में से 11.30 करोड़ खाते निष्क्रिय: सरकार

ऑटो चालक की पत्नी पूजा देवी ने आईएएनएस को बताया कि अरविंद केजरीवाल हमारे घर आए, हमें बहुत अच्छा लगा. अरविंद केजरीवाल हमारे घर आए हमें एक सपने जैसा लग रहा था. लेकिन वे हमारे घर आए और उन्होंने लंच किया.

बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''कल (सोमवार को) एक ऑटो चालक रमेश कुमार की कहानी सुनकर दिल खुश हो गया. उनकी बेटी ने दिल्ली के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर टीचर बनने का अपना सपना पूरा किया है. ये बाबा साहब के उस सपने की जीत है जिसमें उन्होंने शिक्षा से गरीब परिवारों की तकदीर बदलने का सपना देखा था."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mother’s Day 2026: दिल्ली सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए लॉन्च की आफ्टरकेयर स्कीम, 18 साल के बाद भी मिलेगी पढ़ाई और नौकरी में मदद

Gold Rate Today, May 10, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 22K और 24K गोल्ड के आज के ताजा भाव