Arup Mondal Viral Video: बीरभूम में नाबालिग घरेलू सहायिका से कथित यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल, BJP युवा मोर्चा नेता अरूप मंडल गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अरूप मंडल बीरभूम के बोलपुर संगठनात्मक जिले में BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे. उनके खिलाफ स्थानीय थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरोपी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी.
Arup Mondal Viral Video News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के स्थानीय नेता अरूप मंडल को कथित तौर पर एक नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया. पुणे में टीचर की शर्मनाक हरकत! 13 साल की छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज, शिक्षक और प्रिंसिपल गिरफ्तार
वायरल वीडियो के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, अरूप मंडल बीरभूम के बोलपुर संगठनात्मक जिले में BJP युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे. उनके खिलाफ स्थानीय थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरोपी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की.
अरूप मंडल ने आरोपों से किया इनकार
गिरफ्तारी के बाद अरूप मंडल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उनके वकील संदीप चंद्रा ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के दौरान सामने आएगी.
BJP ने दो साल के लिए किया निलंबित
मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अरूप मंडल को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दो वर्षों के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि, बोलपुर संगठनात्मक जिले के BJP अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है, लेकिन वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की सच्चाई की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी युवा नेता गिरफ्तार:
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. अधिकारी वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस वीडियो से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.