देश

14 सालों से जमीन में दफन 555 बमों को सेना ने किया डिफ्यूज

भारतीय सेना के बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने पिछले 14 सालों से जमीन के नीचे दफन 555 बमों को निकालकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है. प्रशासन के अनुरोध पर लखनऊ स्थित केंद्रीय कमान मुख्यालय की विस्फोटक उपकरण रोधी इकाई ने विस्फोटकों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया.

14 सालों से जमीन में दफन 555 बमों को सेना ने किया डिफ्यूज
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo-PTI)

लखनऊ: भारतीय सेना के बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने पिछले 14 सालों से जमीन के नीचे दफन 555 बमों को निकालकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है. प्रशासन के अनुरोध पर लखनऊ स्थित केंद्रीय कमान मुख्यालय की विस्फोटक उपकरण रोधी इकाई ने विस्फोटकों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया.

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "उधम सिंह नगर जिले के हाजीरो गांव के पास फीका नदी के तट पर यह काम 12 अक्टूबर को शुरू हुआ और 21 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जहां अप्रत्याशित संख्या में बमों को नष्ट किया गया."

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "नियंत्रित तरीके से विस्फोट कराकर छोटे और अलग-अलग समूहों में बमों को नष्ट किया गया, ताकि स्थानीय लोगों, वन्यजीवों और आसपास के इलाकों की संपत्ति को कोई खतरा न हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).