Anu Rani Viral Video: अनु कॉलिस ने वायरल वीडियो विवाद पर तोड़ी चुप्पी, अमित किल्होर पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 'मेरी 20-25 साल की मेहनत बर्बाद कर दी'
अनु कॉलिस ने कहा कि वह Selina नाम से फिटनेस और फूड से जुड़ा एक चैनल चलाती हैं, जबकि Anu नाम से उनका एक अन्य चैनल भी है. उनके अनुसार, उनका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ, वह उनके किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.
Anu Rani Viral Video: मेरठ में आपत्तिजनक वीडियो विवाद के बाद निलंबित की गईं उत्तर प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनु कॉलिस (Anu Collis) ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है. शनिवार को यूट्यूब लाइव के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो को बिना अनुमति वायरल कर उनकी छवि और करियर को नुकसान पहुंचाया गया. अनु ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका नाम अनु रानी नहीं, बल्कि अनु कॉलिस है. Anu Rani Viral Video Controversy: सोशल मीडिया वीडियो और QR कोड मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर निलंबित; जानें क्या कहती है यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी
कौन हैं अनु कॉलिस?
अनु कॉलिस उत्तर प्रदेश पुलिस की 2023 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. मेरठ में उनकी पहली पोस्टिंग रोहटा थाना और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रही, जिसके बाद उन्हें एसएसपी कार्यालय में तैनात किया गया. 16 अगस्त 2026 को मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.
अनु रानी मामला: सस्पेंड किए गए UP पुलिसकर्मी ने तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो को लेकर अमित किल्होर पर साधा निशाना:
यूपी : मेरठ में आपत्तिजनक Video के आरोप में सस्पेंड हुई सब इंस्पेक्टर अनु ने सफाई दी।
अनु ने कहा– "यह फ्रॉक मैं मॉल से लाई थी। हमरे घर में इस ड्रेस के पहनने पर किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है"
"जिस QR कोड को बैंक खाते का बताया जा रहा है, वो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का है"
"मेरे घर… pic.twitter.com/ajGK6qh9HQ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 23, 2026
अमित किल्होर पर लगाए गंभीर आरोप
यूट्यूब लाइव के दौरान अनु कॉलिस ने कहा कि अमित किल्होर ने उनकी निजी सोशल मीडिया तस्वीरें और वीडियो बिना अनुमति के शेयर किए, जो साइबर अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने सवाल किया कि यदि वीडियो वास्तव में आपत्तिजनक था तो उन्होंने पुलिस विभाग या एसएसपी से शिकायत क्यों नहीं की और एफआईआर क्यों दर्ज नहीं कराई. अनु का आरोप है कि यह सब केवल सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए किया गया.
वायरल ड्रेस और QR कोड पर दी सफाई
अनु कॉलिस ने वायरल वीडियो में पहनी गई ड्रेस को लेकर कहा कि वह ड्रेस उन्होंने अपनी मां के साथ आगरा के एक मॉल से खरीदी थी और उनके परिवार में ऐसे कपड़े पहनना सामान्य बात है. उन्होंने बताया कि वह एंग्लो-इंडियन और रोमन कैथोलिक परिवार से हैं, जहां इस तरह के पहनावे पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है.
उन्होंने QR कोड विवाद पर भी सफाई देते हुए कहा कि जिस QR कोड को बैंक अकाउंट का बताया जा रहा है, वह वास्तव में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का QR कोड है, न कि किसी तरह का पेमेंट क्यूआर कोड.
'मुझे और मेरे परिवार को मिल रही हैं धमकियां'
अनु कॉलिस ने कहा कि पिछले कई दिनों से वह मानसिक तनाव में हैं और घर के एक कमरे में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके परिवार के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन पर लगाए गए "सेक्स चैट" और फंडिंग जैसे आरोप पूरी तरह निराधार हैं.
जांच के लिए तैयार, इस्तीफा नहीं दूंगी
अनु कॉलिस ने कहा कि वह Selina नाम से फिटनेस और फूड से जुड़ा एक चैनल चलाती हैं, जबकि Anu नाम से उनका एक अन्य चैनल भी है. उनके अनुसार, उनका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ, वह उनके किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह अपने और अपने परिवार के बैंक खातों की जांच कराने के लिए भी तैयार हैं. साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करेंगी, लेकिन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2026 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

