Video: तेलंगाना विधानसभा में अचानक गिरे वरिष्ठ IAS नवीन मित्तल के निजी सचिव; पशुपालन मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने मौके पर दिया CPR, अस्पताल में हुई मौत

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पास में मौजूद राज्य के पशुपालन एवं युवा कल्याण मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने बिना देर किए तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Vakiti Srihari Performing CPR on IAS Officer’s PS After Collapse (Photo Credits: X/@SagarVanaparthi)

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़े. विधानसभा सत्र की गहमागहमी के बीच राजू अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गए.

घटनास्थल पर मौजूद तेलंगाना के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री वाकिटी श्रीहरि (Vakiti Srihari) ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और जमीन पर बैठकर राजू को सीपीआर (CPR - Cardiopulmonary Resuscitation) देना शुरू कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया. यह भी पढ़ें: Heart Attack: एमपी के ग्वालियर में कार चालक के लिए 'देवदूत' बना पेट्रोल पंप कर्मचारी अरमान खान, हार्ट अटैक के बाद CPR देकर बचाई जान

विधानसभा परिसर में मंत्री ने दिया सीपीआर

विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, राजू अपनी नियमित जिम्मेदारियों के सिलसिले में परिसर में थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े.

अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद एंबुलेंस की सहायता से राजू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया:

IAS अधिकारी के PS के बेहोश होने पर वकिटी श्रीहरी ने CPR दिया

विधानसभा परिसर में शोक की लहर

राजू ऊर्जा एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे. विधानसभा के चालू सत्र के दौरान हुई इस अचानक घटना से प्रशासनिक हलकों और विधानसभा कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई.

अधिकारियों और सहकर्मियों ने मंत्री वाकिटी श्रीहरि द्वारा आपातकालीन स्थिति में तुरंत सीपीआर देने के साहसिक और मानवीय प्रयास की सराहना की, हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद राजू की जान नहीं बचाई जा सकी.

Share Now