Kalyan Student Suicide: पिटाई से नाराज 11वीं के स्टूडेंट ने किया था सुसाइड, कोर्ट ने स्कुल संचालक को 4 दिनों की कस्टडी में भेजा
स्कुल संचालक की मार के बाद एक 11वीं के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. ये घटना कल्याण में सामने आई है. इस घटना के बाद आरोपी स्कुल संचालक को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.
Kalyan Student Suicide : स्कुल संचालक की मार के बाद एक 11वीं के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. ये घटना कल्याण में सामने आई है. इस घटना के बाद आरोपी स्कुल संचालक को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. कल्याण तहसील के निबंवली गांव में रहनेवाले बिज़नसमैन अनिल दलवी इनका 16 साल का बेटा अनिष परिसर के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढता था.
अनिष और उसके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, वो थोड़ी विवादित थी. जिसके कारण स्कुल के संचालक आल्वीन एंथोनी ने तीनों को ऑफिस में बुलाया . इसके बाद उनसे जमकर मारपीट की गई. कल स्कुल में मत आना. तुम्हारी लीविंग सर्टिफिकेट तुम्हारे घर में पहुंच जाएगी, ऐसा इन स्टूडेंट्स से कहा गया. ये भी पढ़े :Thane Shocker: ठाणे में दरिंदगी की हदें पार, रेप के बाद महिला को पहाड़ी से नीचे धकेला, 3 आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद अनीष और उसके दोस्त घर चले गए. इस घटना का डर अनीष के मन में बैठ गया. उसने दोपहर में अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के बाद परिसर में खलबली मच गई. टीटवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की. इसके बाद अनीष के परिजनों ने स्कुल संचालक एंथोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने स्कुल संचालक के खिलाफ आत्महत्या के खिलाफ प्रवुत्त करने का मामला दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को कोर्ट में उसे हाजिर किया गया, कोर्ट ने संचालक को 4 दिनों की कस्टडी में भेजा है.