Delhi Shocker: 2 साल के बेटे पर उतारा पत्नी का गुस्सा, मासूम को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, फिर खुद भी छलांग लगाई
आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी. इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. कालकाजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली: कालकाजी थाना इलाके में एक पिता ने गुस्से में अपने दो साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. इसके बाद आरोपी खुद भी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी. इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. कालकाजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, शिक्षिका ने 5वीं की छात्रा को कैंची से पीटकर पहली मंजिल से धकेला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे कालकाजी के सर्वोदय कैंप की है. ओखला में रहने वाले मानसिंह की कुछ साल पहले सर्वोदय कैंप में रहने वाली पूजा से शादी हुई थी. मानसिंह शराब पीने का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता है. इस कारण उसकी पत्नी पूजा से बनती नहीं थी. पूजा ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी. शुक्रवार को आरोपी मानसिंह शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंच गया. इस दौरान उसने वहां जमकर हंगामा किया. वह पूजा को अपने साथ घर जाना चाहता था.
पूजा ने पति के साथ घर जाने से मना कर दिया तो आरोपी पिता ने अपने बेटे आदित्य को तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां से उसे नीचे फेंक दिया. इसके बाद वह खुद भी नीचे कूद गया. पिता और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों एम्स के ट्रामा सेंटर में आईसीयू में भर्ती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

