देश

Andra Pradesh: युवक ने नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाला, गला काटा

आंध्र प्रदेश में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाल दिया और उसका गला काट दिया. चौंकाने वाली घटना सोमवार की रात एसपीएसआर नेल्लोर जिले के एक गांव में हुई.

Andra Pradesh: युवक ने नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाला, गला काटा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अमरावती, 6 सितंबर : आंध्र प्रदेश में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के मुंह में तेजाब डाल दिया और उसका गला काट दिया. चौंकाने वाली घटना सोमवार की रात एसपीएसआर नेल्लोर जिले के एक गांव में हुई. बताया जा रहा है कि नौवीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा अपने घर में अकेली थी. उस वक्त आरोपी उसके घर में घुस गया. खुद को बचाने के लिए पीड़िता वॉशरूम की ओर भागी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.

युवक ने दरवाजा तोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, उसने उस पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया. जब लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो हमलावर ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया. जब पड़ोसियों ने लड़की को खून से लथपथ देखा तो उन्होंने उसके माता-पिता को सूचना दी, जो किसी काम से बाहर गए हुए थे. यह भी पढ़ें : साइरस मिस्त्री को कई चोटें आई थीं, ‘‘ब्लंट थोरैक्स ट्रामा’’ हुआ: अस्पताल के अधिकारी ने कहा

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी नागराजू को गिरफ्तार कर लिया है. वह पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि कुछ अन्य लोगों ने आरोपी की मदद की होगी. इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).