Andhra Pradesh Accident Video: आंध्र प्रदेश में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा चिंटूर मंडल के बोड्डागुडेम गांव के पास हुआ। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले (Alluri Sitarama Raju District) में मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. हादसा चिंटूर मंडल के बोड्डागुडेम गांव के पास हुआ. कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने भद्राचलम के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे.वह तेलंगाना के भद्राचलम में सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर (Sitaramachandra Swamy Temple) के दर्शन के बाद अपने गृह राज्य लौट रहे थे. यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, पर्यटक बस के पहाड़ से नीचे गिरने से 10 लोग जख्मी
Video:
అల్లూరి సీతారామరాజు మన్యం జిల్లాలో ఘోర ప్రమాదం చోటుచేసుకుంది.చింతూరు మండలం బొడ్డగూడెం వద్ద లారీ,మినీ వ్యాన్ ఈరోజు ఢీకొనడంతో కారులో ప్రయాణిస్తున్న 6అక్కడికక్కడే మృతి చెందారు.బాధితులు ఛత్తీస్ గఢ్ నుంచి భద్రాచలం సీతారామచంద్రస్వామి వారి దర్శనానికి వెళ్లి వస్తుండగా ప్రమాదం సంభవించింది pic.twitter.com/A6Z56hP6mX
— DD News Andhra (అధికారిక ఖాతా) (@DDNewsAndhra) November 22, 2022
हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

