Prayagraj: गंगा नदी पर बन रहे ब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा! पिलर चढ़ाते समय ट्रक नदी में पलटा, प्रयागराज का VIDEO आया सामने
प्रयागराज (Prayagraj) के गंगा नदी (Ganga River) में बन रहे सिक्स लेन ब्रिज (Six Lane Bridge) का निर्माण कार्य चल रहा है. यहांपर एक बड़ा हादसा सामने आया है. जब एक बड़े से पिलर को ट्रक के जरिए शिप पर ले जाया जा रहा था तो पिलर गिर गए.
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज (Prayagraj) के गंगा नदी (Ganga River) में बन रहे सिक्स लेन ब्रिज (Six Lane Bridge) का निर्माण कार्य चल रहा है. यहांपर एक बड़ा हादसा सामने आया है. जब एक बड़े से पिलर (Pillar) को ट्रक के जरिए शिप (Ship) पर ले जाया जा रहा था तो पिलर गिर गए. इस दौरान कुछ कर्मचारी भी यहां मौजूद थे. गनीमत रही की किसी की भी हादसे में जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक़ मलाका कछार इलाके में पिलर चढ़ाने का काम चल रहा था और इसी दौरान शिप में पिलर चढ़ाते समय पिलर का संतुलन बिगड़ा और पिलर समेत ट्रक भी नदी में पलटी हो गया है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Agra: यूपी राजस्थान बॉर्डर के पार्वती नदी में ट्रक के साथ 4 लोग बहे, 2 को किया गया रेस्क्यू, दो की तलाश जारी; VIDEO
पिलर नदी में गिरा
क्रेन से निकाला गया ट्रक
इस हादसे (Accident) की सूचना मिलते ही मौके पर निर्माण कंपनी (Company) के इंजीनियर और कर्मचारी पहुंच गए. क्रेन की मदद से ट्रेलर को निकाल लिया गया, हालांकि भारी पिलर अभी भी नदी में डूबा हुआ है. कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि सेगमेंट सरिया और सीमेंट से बना है, जिसे पानी का स्तर कम होने पर बाहर निकाला जाएगा.
तेजी से चल रहा है काम
बता दें की गंगा नदी (Ganga River ) पर यह सिक्स लेन पुल लगभग 10 किलोमीटर लंबा होगा.फरवरी 2021 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1947 करोड़ रुपये है. अब तक लगभग 80% काम पूरा हो चुका है और जून 2025 तक पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.