Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)

महाराष्ट्र के अमरावती में चर्चित सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी अयान शेख को पुलिस ने अचलपुर की सड़कों पर घुमाया. पुलिस इस मामले में डिजिटल साक्ष्य जुटाने और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है.

अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस (Photo Credits: X/@RShivshankar)

अमरावती: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती जिले (Amravati District) में सामने आए सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी अयान शेख (Ayan Shaikh), जिसे अयान अहमद तनवीर (Ayan Ahmed Tanveer) के नाम से भी जाना जाता है, का सार्वजनिक जुलूस निकाला. आरोपी को समरसपुरा पुलिस स्टेशन (Samaraspura Police Station) लाने के बाद अचलपुर के व्यस्त इलाकों से पैदल ले जाया गया. इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई. अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज में कड़ा संदेश देना और अपराधियों के मन में डर पैदा करना है. यह भी पढ़ें: Ayaan Shaikh Video: अमरावती स्कैंडल का मुख्य आरोपी अयान शेख पुलिस के साथ जन्मदिन मनाता आया नजर, वीडियो वायरल होने के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डिजिटल साक्ष्यों की बरामदगी पर ध्यान

यह मामला परतवाड़ा की युवतियों के कथित यौन शोषण और उससे संबंधित वीडियो प्रसारित करने से जुड़ा है। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कुछ संदिग्ध सामान अपने एक दोस्त के पास छिपा कर रखा था. अब पुलिस उन मोबाइल उपकरणों और मेमोरी कार्ड्स को बरामद करने की कोशिश कर रही है, जिनमें अपराध से जुड़े डिजिटल सबूत हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: Ayaan Shaikh Viral Video: अमरावती सेक्स स्कैंडल के नाम पर फैल रहा है खतरनाक 'मालवेयर', भूलकर भी न करें इन लिंक्स पर क्लिक

अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस

जांच का दायरा और अन्य आरोपियों की तलाश

अमरावती पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस रैकेट में अयान के साथ अन्य लोग भी शामिल थे. पुलिस उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है जिनके जरिए वीडियो प्रसारित किए गए थे. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Share Now

Tags

Amravati Amravati S*x Abuse Video Amravati S*x Abuse Videos Amravati S*x Scandal Amravati Scandal Amravati viral video Amravati Viral Videos Ayaan Ahmed Birthday Ayaan Ahmed Birthday Celebration Ayaan Ahmed Birthday Celebration Video Ayaan Ahmed Birthday Video Ayaan Shaikh Ayaan Shaikh Birthday Ayaan Shaikh Birthday Celebration Ayaan Shaikh Birthday Celebration Video Ayaan Shaikh Birthday Video Ayaan Shaikh Video Ayaan Shaikh Videos Ayaan Shaikh Viral Video Ayan Ahmed Ayan Ahmed Video Ayan Ahmed Videos Ayan Ahmed Viral Video Ayan Shaikh Birthday Ayan Shaikh Birthday Celebration Ayan Shaikh Birthday Celebration Video Ayan Shaikh Birthday Video crime news Maharashtra Maharashtra S*x Scandal Mohammad Ayaz Mohd Saad Mohd Sabir Paratwada Paratwada S*x Scandal S*x Scandal S*xual abuse Tarbez Khan Tasleem Khan Uzair Khan Iqbal Khan Viral Video VIRAL VIDEOS अपराध समाचार अमरावती अमरावती कांड अमरावती वायरल वीडियो अमरावती सेक्स दुर्व्यवहार वीडियो अमरावती सेक्स स्कैंडल अयान अहमद अयान अहमद जन्मदिन अयान अहमद जन्मदिन वीडियो अयान अहमद जन्मदिन समारोह अयान अहमद वायरल वीडियो अयान अहमद वीडियो अयान शेख अयान शेख जन्मदिन अयान शेख जन्मदिन जश्न अयान शेख जन्मदिन वीडियो अयान शेख जन्मदिन समारोह अयान शेख जन्मदिन समारोह वीडियो अयान शेख वायरल वीडियो अयान शेख वीडियो उज़ैर खान इकबाल खान तरबेज खान तस्लीम खान परतवाड़ा परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल महाराष्ट्र महाराष्ट्र सेक्स स्कैंडल 2026 मोहम्मद अयाज मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर यौन शोषण वायरल वीडियो सेक्स स्कैंडल