Kanjhawala Incident Case: दिल्ली के कंझावला मामले पर अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी, महिला अधिकारी को सौंपी कमान

दिल्ली में लड़की को घसीटने और मौत के मामले में गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

अमित शाह (Photo Credits PTI)

Kanjhawala Incident Case: दिल्ली में लड़की को घसीटने और मौत के मामले में गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ महिला अधिकारी को देने की बात कही गई है. बता दें कि कंझावला में एक लड़की को कई किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटने और फिर उसकी मौत हो जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को पूरे मामले की जांच कर गृह मंत्रालय को ये विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. यह भी पढ़े: Delhi Girl Dragging Case: युवती को गाड़ी से घसीटे जाने का मामला, गुस्साए AAP के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल सक्सेना के घर के बाहर प्रदर्शन किया- Video

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 4 बजे कंझावला मुख्य मार्ग पर नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. शरीर में हर जगह घसीटने के निशान थे। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू