देश

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश की सियासी नब्ज को टटोल रहे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश पर पैनी नजर है। वह यहां के हालात को सुधारने के अभियान में लगे हुए हैं इसके साथ ही यहां की सियासी और पार्टी की नब्ज भी टटोल रहे हैं

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश की सियासी नब्ज को टटोल रहे अमित शाह
Amit Shah (Photo Credit: IANS)

भोपाल, 27 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश पर पैनी नजर है वह यहां के हालात को सुधारने के अभियान में लगे हुए हैं इसके साथ ही यहां की सियासी और पार्टी की नब्ज भी टटोल रहे हैं यही कारण है कि एक माह में तीसरी बार उनका राज्य के प्रवास पर आने का कार्यक्रम बन रहा है इस दौरान वह भोपाल और इंदौर के प्रवास पर रहेंगे. यह भी पढ़े: Amit Shah का दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

दरअसल, राज्य में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं यह चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं है, यह बात किसी से छिपी नहीं ह यही कारण है कि केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता राज्य में बढ़ रही है केंद्रीय गृह मंत्री इस माह दो प्रवास कर चुके हैं और उनका तीसरा दौरा भी प्रस्तावित है.

वह 29 जुलाई को भोपाल आएंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके अगले दिन 30 जुलाई को इंदौर में बैठक करेंगे। इंदौर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रस्तावित है अभी केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे की पार्टी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है इससे पहले अमित शाह का 11 और 27 जुलाई को दौरा हो चुका है अमित शाह बुधवार की रात को भोपाल पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की थी इस दौरान चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की.

शाह ने नेताओं से समूह और एक-एक करके संवाद किया। उनकी राय भी जानी चुनाव से पहले कई समितियों का गठन किया जाना है इसकी भी तैयारी कमोबेश पूरी हो चुकी है माना जा रहा है कि नामों पर सहमित बन गई है इसके साथ ही पार्टी विजय संकल्प यात्रा निकालने वाली है जिसके तारीख का निर्धारण बाकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).