Chandrayaan-3: अमित शाह ने चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी है.
Chandrayaan-3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी है. अमित शाह ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''भारत के चंद्र मिशन की ऐतिहासिक सफलता के साथ, हमारे वैज्ञानिकों ने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 के लैंडिंग स्थल को 'शिवशक्ति' और जिस स्थान पर चंद्रयान-2 गिरा था, उसे 'तिरंगा' नाम दिया, ताकि हमें याद दिलाया जा सके कि कोई भी विफलता स्थायी नहीं होती.
दूसरी तरफ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने प्रयोग के लिए कार्यस्थल पर एक आर्टिफिशियल (कृत्रिम) चंद्रमा बनाया था. यह भी पढ़े: 'PM मोदी ने 'शिवशक्ति' नाम कैसे रखा? चांद के मालिक नहीं हैं...' कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सवाल
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''वह चाहते थे कि लोग जानें कि वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल करने के लिए क्या प्रयास किए हैं। लोगों को यह पता होना चाहिए। वैज्ञानिकों ने कृत्रिम चंद्रमा बनाया और लैंडर विक्रम का परीक्षण किया गया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस उपलब्धि ने पूरी पीढ़ी को उत्साह दिया है. उपग्रहों के प्रक्षेपण ने नवाचारों का मार्ग प्रशस्त किया है। अंतरिक्ष विज्ञान ने जीवन को आसान बनाने, प्रशासन और पारदर्शिता में योगदान दिया है। यह दूरस्थ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने में सहायक है. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बिना हम टेलीमेडिसिन और टेली-एजुकेशन की कल्पना नहीं कर सकते.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

