Eknath Shinde: सीएम पर सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए सतारा उनके निवास स्थान डॉक्टरों की टीम पहुंची

महाराष्ट्र चुनाव में महायुती को मिली बहुमत के बाद भी प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच प्रदेश के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे दो दिन पहले नाराज होकर अपने गांव सतारा चले गए. लेकिन उनके बारे में खबर हैकि उनकी तबि

Credit-(FB )

Eknath Shinde's Health Deteriorates In His Native Village Satara: महाराष्ट्र  चुनाव में महायुती को मिली बहुमत के बाद भी प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच प्रदेश के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे दो दिन पहले  नाराज होकर  अपने गांव सतारा चले गए. लेकिन उनके बारे में खबर है कि उनकी तबियत बिगड़ गई है. सीएम एकनाथ शिंदे की तबियत बिगड़ने के बाद उनके निवास स्थान डॉक्टरों की टीम पहुंच चुकी है.

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके निवास स्थान पर मौजूद हैं. डॉक्टरों की टीम ने प्रदेश के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे को आराम की सलाह दी है. बताना चाहेंगे कि गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग के बाद मुंबई लौटे सीएम शिंदे सतारा चले गए थे, तब उनके पार्टी नेताओं ने कहा था कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें जुखाम और बुखार है. यह भी पढ़े: Maharashtra Govt Formation: महाराष्ट्र के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस बरकरार

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत:

 बुखार  से पीड़ित है सीएम एकनाथ शिंदे:

शिंदे परिवार के डॉक्टर पार्टे ने बताया कि शिंदे अब बेहतर हैं. उन्हें 99 डिग्री सेल्सियस बुखार था और उन्हें सलाइन दी गई थी. डॉक्टर ने कहा कि यह वायरल संक्रमण है, इसलिए उन्हें थोड़ी खांसी और जुकाम है.

5 दिसंबर को है शपथ ग्रहण:

महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा. सस्पेंस जरूर बना हुआ है. लेकिन महायुती में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की वजह से देवेन्द्र फडणवीस का नाम फिलहाल रेस में सबसे आगे चल रहा है. जिसके बारे में में जल्द ही अधिकारिक घोषणा होने वाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी