Breaking: भारत-पाक तनाव के बीच 28 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने 28 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद रखने की समय सीमा 10 मई से बढ़ाकर 15 मई सुबह 5:29 बजे तक कर दी है.

Srinagar Airport | X

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरों के बीच भारत सरकार ने सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने 28 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद रखने की समय सीमा 10 मई से बढ़ाकर 15 मई सुबह 5:29 बजे तक कर दी है. इस फैसले से श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर, जोधपुर, भुज, जमनगर, राजकोट जैसे प्रमुख शहरों में हवाई सेवाएं पूरी तरह से स्थगित कर दी गई हैं. इन हवाई अड्डों से कोई उड़ानें न तो रवाना होंगी और न ही उतरेंगी.

भारत-पाक तनाव के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अलर्ट, बैंकों को तैयार रहने का निर्देश.

इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि नवीनतम सरकारी निर्देशों के अनुसार सभी प्रभावित रूट्स की उड़ानें 15 मई सुबह तक रद्द रहेंगी. यात्रियों को रीशेड्यूलिंग के लिए शुल्क में छूट या पूरी टिकट राशि का रिफंड मिलेगा.

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, "भारत में कई एयरपोर्ट्स के बंद रहने के चलते, जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जमनगर और राजकोट से उड़ानें 15 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द रहेंगी. यात्रियों को रीबुकिंग शुल्क में एक बार की छूट या पूरी राशि वापस की जाएगी."

प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के दिग्गजों से की चर्चा

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेना के पूर्व प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की. इस बैठक में वायुसेना, थलसेना और नौसेना के पूर्व प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और NSA अजीत डोभाल शामिल रहे. बैठक में वर्तमान हालात और सुरक्षा उपायों पर गंभीर चर्चा हुई.

ड्रोन और मिसाइल हमलों से उपजा खतरा

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से उत्तरी भारत के कई शहरों में ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिशों के बाद यह फैसला लिया गया. सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं और सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

अगर आपने इन हवाई अड्डों से यात्रा की योजना बनाई है तो अपनी एयरलाइन से संपर्क करें. अधिकांश एयरलाइंस ने यात्रियों को फ्लाइट रीबुकिंग या फुल रिफंड का विकल्प दिया है. कृपया अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\