न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही American Airlines की फ्लाइट में बम की धमकी, रोम किया गया डायवर्ट
अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि फ्लाइट में संभावित सुरक्षा खतरे की वजह से इसे रोम डायवर्ट किया गया. एयरलाइन ने कहा, "हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं."
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA292 को बम की धमकी के बाद रोम की ओर डायवर्ट कर दिया गया. यह विमान शनिवार (22 फरवरी) को रात 8:14 बजे जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JFK) से रवाना हुआ था और जब यह कैस्पियन सागर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तब इसे यूरोप की ओर डायवर्ट कर दिया गया.
अमेरिका से 12 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक और विमान पहुंचा भारत, दिल्ली में हुई लैंडिंग.
अमेरिकी एयरलाइंस का विमान, बोइंग 777-300ER, 23 फरवरी सुबह जॉन एफ. कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ, जो कि नई दिल्ली के लिए एक नॉन-स्टॉप उड़ान थी. हालांकि, उड़ान के बीच में क्रू मेंबर्स को विमान में संभावित विस्फोटक डिवाइस की खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किया गया.
अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि फ्लाइट में संभावित सुरक्षा खतरे की वजह से इसे रोम डायवर्ट किया गया. एयरलाइन ने कहा, "हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हम अपने यात्रियों के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं."
जब विमान कैस्पियन सागर के ऊपर था, तब अचानक इटली के रोम की ओर मोड़ दिया गया. विमान में बम की धमकी से हड़कंप मच गया और तुरंत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद रोम एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, और विमान की पूरी जांच की गई. यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया.
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फ्लाइट को बम की धमकी के कारण डायवर्ट करना पड़ा हो. हाल में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को इस तरह की धमकियों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

