देश

America: हाई स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, चाकू के हमले से छात्र की मौत

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के एक हाई स्कूल में चाकू मारने की घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया.

America: हाई स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, चाकू के हमले से छात्र की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 2 सितम्बर : अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के एक हाई स्कूल में चाकू मारने की घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जैक्सनविल पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार को सुबह सात बजे कैंपस में छात्रों के बीच हुई मारपीट की सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारी नॉर्थसाइड हाई स्कूल पहुंचे.

प्रवक्ता ने कहा कि दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई है. एक छात्र को हिरासत में ले लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की जनहित याचिका की खारिज

एक स्टाफ सदस्य भी कथित तौर पर घायल हो गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे चाकू नहीं मारा गया है. एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल बाकी दिनों के लिए बंद रहेगा और शुक्रवार को वर्चुअल क्लास होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).