देश

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की संगीत समारोह में कार में बैठकर डांस करते नजर आया अंबानी परिवार, देखें वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत समारोह में अंबानी परिवार ने खूब धूम मचाया! डांस करते हुए, गाने गाते हुए परिवार के सदस्यों ने इस मौके को और भी खास बना दिया.

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की संगीत समारोह में कार में बैठकर डांस करते नजर आया अंबानी परिवार, देखें वीडियो

एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Asia's Richest Mukesh Ambani) के घर फिर शहनाई बजने वाली है. उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट (Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding) के साथ होने जा रही है. इस महाजश्न की शुरुआत बुधवार 3 जुलाई को मामेरू इवेंट के साथ हो चुकी है.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत समारोह में अंबानी परिवार ने खूब धूम मचाया! डांस करते हुए, गाने गाते हुए परिवार के सदस्यों ने इस मौके को और भी खास बना दिया. संगीत समारोह में डासं करते हुए नज़र आए मुकेश और नीता अंबानी. इसके साथ ही उनके नाती-पोते प्रथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेद भी नृत्य करते हुए नज़र आए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार 'चक्के पे चक्का, चक्के पे गाड़ी' गाने पर एक कार में झूम रहे हैं. अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होने वाली है. शादी के समारोह का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है. इस शादी में देश-विदेश के कई बड़े हास्तियां शामिल होने वाली हैं. अंबानी परिवार की यह खुशी और उत्साह देखने लायक है. संगीत समारोह में परिवार का एक दूसरे के साथ झूमना और गाना एक ख़ास पल है.

इससे पहले मार्च महीने की शुरुआत से ही अंबानी फैमिली में जश्न शुरू हो गए थे. 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित हुए प्री-वेडिंग इवेंट में Ambani Family का जलवा दुनिया ने देखा था. इसमें फेमबुक के मार्क जुकरबर्ग से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स जैसी हस्तियां पहुंची थीं, तो वहीं ग्लोबल स्टार रिहाना का परफॉर्मेंस चर्चा में रहा था. इससे जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स में अनुमान जाहिर किया गया था कि सिर्फ तीन दिन के प्री-वेडिंग इवेंट पर ही मुकेश अंबानी ने तकरीबन 1000 करोड़ रुपये खर्च किए थे. जामनगर इवेंट के दौरान करीब साढ़े तीन सौ विमानों का मूवमेंट जामनगर में हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).