अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 20 जनवरी से, जानें खास ऑफर्स
अगर आप ऑनलाइन शोपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशख़बरी है. जी हां, अमेजन (Amazon) ने अपनी ग्रेट इंडियन सेल (Great Indian Festival) का ऐलान किया है...
अगर आप ऑनलाइन शोपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशख़बरी है. जी हां, अमेजन (Amazon) ने अपनी ग्रेट इंडियन सेल (Great Indian Festival) का ऐलान किया है. यह सेल 20 जनवरी से लकर 23 जनवरी तक चलेगी. इस सेल के लिए प्राइम मेंबर को 19 जनवरी को 12 बजे से शोपिंग करने का मौका दिया जाएगा. टेक जगत से आ रही खबरों के मुताबिक सेल में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा.
बंपर ऑफर.
सेल में 10 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर कोई भी ईएमआई नहीं है. इस खास सेल के दौरान नए ग्राहकों के पहले ऑर्डर पर ऐमजॉन फ्री डिलीवरी देने का दावा कर रहा है. सेल में फैशन कैटिगरी पर 80 फीसदी तक छूट मिलेगी. मेन्स फैशन में टॉप ब्रैंड्स के 25,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर ऑफर मिलेगा. वहीं महिलाओं की अगर बात की जाए, तो उनके लिए भी खास ऑफर पेश किए गए हैं. महिलाओं की फैशन कैटिगरी में 2000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर डील मिलेगी. इसके अलावा, 30,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर मिनिमम 60 फीसदी की छूट मिलेगी. इसमें बैग, वॉलिट्स और लगेज शामिल हैं.
टीवी-एसी पर बंपर छूट.
सेल में किताब और मनोंरजन की कैटिगरी पर 60 फीसदी तक छूट दी जाएगी. वहीं, टेलिविजन एंड अप्लायंसेज पर 50 फीसदी तक छूट दने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि टेलीविज़न पर 40,000 रुपये तक की छूट है. इसके अलावा वॉशिंग मशीन पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट है. वहीं एसी पर 25 हजार रुपए की बंपर छूट दी जा रही है.
स्मार्टफोन पर खास ऑफर.
इस शानदार सेल के दौरान स्मार्टफोन पर भी कई खास ऑफर देखने के लिए मिलेंगे. बता दें कि ऑफर में वनप्लस 6T, शाओमी रेडमी Y2, हुआई नोवा 3i, ओनर 8X, वीवो V9, और आईफोन X के अलावा कई दूसरे स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा सकता है. इसके अलावा, लैपटॉप, हेडफोन्स, हार्ड ड्राइव और कैमरा समेत इलेक्ट्रॉनिक्स पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

