देश

अजब प्रेम की गजब कहानी: मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग का हुआ खुलासा तो मामा ने करा दी दोनों की शादी

यह वाकया पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है. गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी. इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था. यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया.

अजब प्रेम की गजब कहानी: मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग का हुआ खुलासा तो मामा ने करा दी दोनों की शादी
Same-Sex marriage (Photo : X)

यह वाकया पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है. गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी. इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था. यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया.

तीन दिन पहले सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं. पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी. यह भी पढ़ें : गंदा खेल खेल रही है भाजपा: ईडी के छापे पर ममता बनर्जी ने कहा

बुधवार को यज्ञ मंडप में दोनों की बकायदा शादी रचा दी गई. समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई. इसके बाद वह मामी से पत्नी बनी रीता कुमारी को साथ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).