Amarnath Yatra 2023: 21 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ
21 दिनों में तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि 3,475 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 22 जुलाई: 21 दिनों में तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि 3,475 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 21 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में 3,07,354 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि खराब मौसम के बावजूद शुक्रवार को 13,797 यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर 'दर्शन' किए. यह भी पढ़ें: Gyanvapi ASI Survey: 'रामजन्मभूमि की तरह ज्ञानवापी मस्जिद का भी सच आएगा सामने', ASI सर्वे पर बोले आचार्य सत्येंद्र दास
"3,475 यात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ." अधिकारियों ने कहा, "इनमें से 2,731 पुरुष, 663 महिलाएं, 12 बच्चे, 63 साधु, तीन साध्वियां और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं."
पारंपरिक पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर 'दर्शन' करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं.
दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं. इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

