Varanasi: कांवड़िया मार्ग पर पड़ने वाले क्लास एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, जिलाधिकारी का निर्णय
सावन के हर सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. वाराणसी में नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग के स्कूलों में रविवार को क्लासेज चलेंगी.
Varanasi : सावन के प्रत्येक सोमवार को वाराणसी नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग पर पड़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. इसकी जगह रविवार को क्लासेज चलाई जाएंगी. कुछ प्राइवेट स्कूल्स ऐसे हैं, जो रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे. यह फैसला सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ और छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिहाज से लिया गया है.
सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए 90 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इसे देखते हुए ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नगर क्षेत्र के शिवालय व कांवड़िया मार्ग पर स्थित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया. ये भी पढ़े :Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, रामदेव ने दुकानों पर मालिकों के नाम लिखने के आदेश को सही बताया
इस सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षण अवध किशोर सिंह ने रविवार को आदेश भी जारी कर दिया. इसके मुताबिक पंचक्रोशी रोड, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे और वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के स्कूल बंद रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

