देश

MP Shocker: आत्महत्या या हत्या? मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव घर में फंदे से लटके पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में ख़ुदकुशी का एक मामला सामने आया है. यहां के वालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों के घर की छत से फांसी के फंदे में लटके शव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है.

MP Shocker: आत्महत्या या हत्या? मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव घर में फंदे से लटके पाए गए, पुलिस जांच में जुटी
Credit -Pixabay

MP Shocker: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में ख़ुदकुशी का एक मामला सामने आया है. यहां के वालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों के घर की छत से फांसी के फंदे में लटके शव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है. हालांकि परिवार ने सुसाइड की है. या फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. हालांकि परिवार ने ख़ुदकुशी की है. या फिर कोई किसी साजिश के तहत हत्या कर सभी शव को सुसाइड करने के मकसद से फंदे से लटका दिया है. फिलहाल इसके बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार मृतक में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में पहचान हुई है.

घटना का पता तब चला जब राकेश पिता के छोटे भाई सुबह उनके घर पहुंचे. जिसके तुरन्त बाद राकेश के चाचा ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ एसपी राजेश व्यास पहुंच. पुलिस ने पाया कि घर की छत से फांसी के फंदे से पांच लोगों का शव मृत अवस्था में लटका हुआ. मामले की आगे जांच के लिए पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया है. यह भी पढ़े: Gwalior Shocker: ग्वालियर में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की खुदकुशी

सुसाइड या हत्या, पुलिस जांच में जुटी:

मामले में पुलिस जांच कर रही है कि परिवार ने सुसाइड की है. या फिर किसी साजिश के तहत पूरे परिवार की हत्या की गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है किपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा.

घटना के बाद इलाके में सन्नाट पसरा

वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फेल गई, चारों तरफ सन्नाट पसरा हुआ है. हर कोई यह जानने का इच्छुक है कि आखिर पूरे परिवार ने एक साथ अपनी जीवन लीला क्यों समाप्त कर ली. क्योंकि मृतक परिवार ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. जिससे मालूम पड़ सके कि परिवार ने क्योंकि ऐसा कदम उठाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).