एजेंसी न्यूज

Bomb Threat: उत्तराखंड में रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों समेत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Bomb Threat: उत्तराखंड में रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन
केदारनाथ धाम (Photo Credit : Twitter)

हरिद्वार, 16 अक्टूबर: उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों समेत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं. असम की राजनीति में नई जान फूंकेगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', अंदरूनी कलह भी होगी खत्म

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूणा भारती ने रविवार को बताया कि साधारण डाक से भेजा गया यह पत्र 10 अक्टूबर को हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक को मिला था.

पत्र लिखने वाले ने अपना नाम जमीर अहमद लिखा है और खुद को आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का स्वयंभू कमांडर होने का दावा किया है. पत्र में जम्मू कश्मीर के ‘जिहादियों’ के मारे जाने का बदला लेने का संकल्प जताया गया है.

पत्र में दावा किया गया है कि ये हमले इस महीने की 25 और 27 अक्टूबर को किये जायेंगे.

अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में अधिकारियों को पहले भी इसी तरह के धमकी भरे पत्र मिले हैं, लेकिन पहली बार इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक पत्र इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में अधिकारियों को मिला था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).