Alcoholic Father Commits Suicide: बेटी की बारात आने से कुछ घंटे पहले शराबी पिता ने कर ली आत्महत्या
वह शनिवार को नशे की हालत में घर लौटे और शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे अपने रिश्तेदारों को गाली देने लगे. इस पर लोगों ने उन्हें फटकार लगाई. इस से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले शराब पीने के लिए फटाकर लगाए जाने पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय सुनील कुमार द्विवेदी ने लखनऊ के बाहरी इलाके मोहनलालगंज के टिकरासनी गांव में अपने घर में यह वारदात की. घटना का पता तब चला जब उसके कुछ रिश्तेदार कमरे में पहुंचे और उसे फंदे पर लटका पाया। मृतक के बेटे अंकुर ने बताया कि उसके पिता सुनील शराबी थे और उसके रिश्तेदार इसका विरोध करते थे. यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं
अंकुर ने बताया, वह शनिवार को नशे की हालत में घर लौटे और शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचे अपने रिश्तेदारों को गाली देने लगे. इस पर लोगों ने उन्हें फटकार लगाई. इस से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

