अखिलेश यादव ने पेश की राजनीतिक सौहार्द की मिसाल: अपना पुतला फूंकते समय झुलसीं BJP विधायक का जाना हाल (See Pics)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल जाकर बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना. अनुपमा जायसवाल बहराइच में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के दौरान हुए हादसे में झुलस गई थीं.

अखिलेश यादव (Photo Credits: X)

लखनऊ, 28 अप्रैल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में मंगलवार को मानवीय संवेदनाओं की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Chief Akhilesh Yadav) लखनऊ (Lucknow) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) पहुंचे, जहां उन्होंने बहराइच (Bahraich) से बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. दिलचस्प बात यह है कि अनुपमा जायसवाल (BJP MLA Anupama Jaiswal) उसी समय घायल हुई थीं, जब वे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव का ही पुतला फूंक रही थीं. यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav on EC: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला, दिखाई हलफनामे की कॉपी, बोले- 18 हजार लोगों को वोट नहीं करने दिया गया

पुतला दहन के दौरान हुआ था हादसा

यह घटना पिछले शनिवार को बहराइच में बीजेपी के 'महिला जनआक्रोश मार्च' के दौरान हुई थी.  महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को लेकर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी दौरान जब विधायक अनुपमा जायसवाल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतलों को आग लगाई, तो पुतले के भीतर हवा के दबाव या पेट्रोल की अधिकता के कारण अचानक एक छोटा विस्फोट हुआ और लपटें सीधे उनके चेहरे पर आ गईं. इस हादसे में उनके माथे, बाल और चेहरे का हिस्सा झुलस गया था.

'राजनीति अपनी जगह, मानवीय रिश्ते अपनी जगह'

अखिलेश यादव ने अस्पताल के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो. हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है, इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं. राजनीति अपनी जगह है, और मानवीय रिश्तों का महत्व अपनी जगह। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!'

लखनऊ में बीजेपी विधायक अनुपमा जयसवाल से मिले अखिलेश यादव

घायल विधायक का इलाज और स्थिति

हादसे के तुरंत बाद विधायक को बहराइच के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जन की सलाह के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया.  डॉक्टरों के अनुसार, विधायक के चेहरे का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ है, लेकिन उनकी आंखें सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति अब स्थिर है. वे वर्तमान में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में हैं.

परिजनों ने जताया आभार

अनुपमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल ने अखिलेश यादव के इस कदम की सराहना की.  उन्होंने इसे 'मानवीय संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक शिष्टाचार' का एक बेहतरीन उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत चिंता और मानवीय मूल्य इन मतभेदों से कहीं ऊपर होते हैं.

यह घटना दर्शाती है कि तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच भी उत्तर प्रदेश के नेताओं में व्यक्तिगत संबंधों और शिष्टाचार की परंपरा आज भी जीवित है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट