नोटबंदी को लेकर अखिलेश बोले, 'भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए'
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए. उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है. नोटबंदी के पांच वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य मुख्यालय पर कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया.
लखनऊ, 9 नवंबर : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए. उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है. नोटबंदी के पांच वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य मुख्यालय पर कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है. भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए. उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है. नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई, लेकिन सिर्फ सपा ने ही ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद की है.
अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खजांची को उपहार व धनराशि प्रदान की. नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ ही अखिलेश यादव के साथ सपा के नेताओं ने भी खजांची नाथ को गिफ्ट भेंट किया. यह भी पढ़ें : शर्मनाक: गुजरात में ढाई साल की बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ रूह को हिला देने वाला खुलासा
उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें कुचला जा रहा है. पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है. इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का जोड़ा गया. उन्होंने एलान किया कि आयोग ने सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

