देश

अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे हीरो नहीं हैं: बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि अकबर, बाबर या औरंगजेब नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे हीरो हैं. बाबा रामदेव ने गोवा के दक्षिणी जिले पोंडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया.

अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे हीरो नहीं हैं: बाबा रामदेव
Baba Ramdev

पणजी, 19 फरवरी : योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि अकबर, बाबर या औरंगजेब नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे हीरो हैं. बाबा रामदेव ने गोवा के दक्षिणी जिले पोंडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया.

बाबा रामदेव ने कहा, ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है. (इन पुस्तकों में) मुगलों का महिमामंडन किया गया है. इसे बदलना होगा. अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे नायक नहीं हैं. हमारे महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हैं. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा. हमें इस इतिहास को जानना चाहिए. यह भी पढ़ें : कानून मंत्री रीजीजू ने संस्थागत मध्यस्थता का समर्थन किया

रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे. पाकिस्तान में संकट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश चार हिस्सों में बंट जाएगा. उन्होंने कहा, पाकिस्तान वित्तीय संकट से गुजर रहा है. पाकिस्तान जल्द ही चार हिस्सों में बंट जाएगा. यह एक छोटा देश बना रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).