अजीत डोभाल तीसरी बार बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, PM मोदी के कार्यकाल के अंत तक संभालेंगे पद
अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है. अजीत डोभाल पीएम मोदी के कार्यकाल के अंत तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर रहेंगे.
नई दिल्ली: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है और इसके साथ ही एक बार फिर देश की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है. गुरुवार को देश के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के नाम पर भी मुहर लग गई. अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है. अजीत डोभाल पीएम मोदी के कार्यकाल के अंत तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर रहेंगे. New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, मनोज पांडे की लेंगे जगह.
अजीत डोभाल को पहली बार 20 मई 2014 को देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था. तब से डोभाल इस पद को संभाल रहे हैं. 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को कूटनीतिक सोच और काउंटर टेरेरिज्म का विशेषज्ञ माना जाता हैउनसे पहले शिवशंकर मेनन देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे.
Ajit Doval appointed as National Security Advisor for a third time, appointment co-terminus with PM Modi pic.twitter.com/TTLRotwQbB
— ANI (@ANI) June 13, 2024
इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यालय में की गई है. साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें वरीयता तालिका में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा. पीके मिश्रा का कार्यकाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पूरा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

