अलवर: स्कूल की बच्चियों ने लगाया वार्डन के पति पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

अलवर के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. ये छेड़छाड़ आवासीय स्कूल वार्डन के पति ने की है. दो लड़कियों ने वार्डन के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है...

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान: अलवर के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. ये छेड़छाड़ आवासीय स्कूल वार्डन के पति ने की है. दो लड़कियों ने वार्डन के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बच्चियों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ये मामला अलवर राजस्थान के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का है. 

जांच अधिकारी नेहा अग्रवाल ने बताया कि दोनों बच्चियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी और उसकी पत्नी से सवाल जवाब कर रही है. ये मामला सामने तब आया जब स्कूल के प्रिंसिपल विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने की खुशी में मिठाई बांटने हॉस्टल में गए. तब दो बच्चियों ने अपने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की बात प्रिंसिपल को बताई.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 7 साल बाद कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बलात्कार का लगाया आरोप, 11 लोगो पर मामला दर्ज

स्कूल प्रसाशन ने हॉस्टल की वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. खबरों के मुताबिक वार्डन का नाम नीलकमल है और दूसरे आरोपी का नाम रमेश है. दोनों बच्चियों ने वार्डन पर आरोप लगाया है कि वो अक्सर उन्हें अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के पास भेजती थी जो उनके साथ कथित रूप से छेड़ छाड़ और बलात्कार करता था. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और POCSO  एक्ट के तहत हॉस्टल की वार्डन और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट