Airtel Rs 1 Lakh Roaming Bill: दिल्ली से बिहार जाना पड़ा महंगा! एयरटेल ने भेजा 1 लाख का रोमिंग बिल, परेशान महिला ने X पर शेयर की अपनी समस्या

दिल्ली से बिहार गई महिला को टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक लाख रुपये का बिल चिपका दिया. दरअसल, दिल्ली की रहने वाली लेखक नेहा सिन्हा बिहार घूमने गई थीं. तभी उनके मोबाइल पर एयरटेल ने 1 लाख रुपये के बिल वाला मैसेज भेजा और उनकी सभी सर्विसेज तत्‍काल रूप से बंद कर दीं.

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Airtel Rs 1 Lakh Roaming Bill: दिल्ली से बिहार गई महिला को टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक लाख रुपये का बिल चिपका दिया. दरअसल, दिल्ली की रहने वाली लेखक नेहा सिन्हा बिहार घूमने गई थीं. तभी उनके मोबाइल पर एयरटेल ने 1 लाख रुपये के बिल वाला मैसेज भेजा और उनकी सभी सर्विसेज तत्‍काल रूप से बंद कर दीं. नेहा सिन्हा ट्वीट कर लिखा, ''एक डरावना स्कैम! मैं वाल्मीकि नगर, बिहार में हूं. एयरटेल इंडिया ने मुझे 1 लाख रुपये से अधिक का रोमिंग बिल भेजा है. मैं भारतीय धरती पर एक भारतीय नागरिक हूं. मेरा कोई भी बिल बकाया नहीं है. एयरटेल ने मेरी सभी सेवाएं बंद कर दी है और मुझे दूरदराज के इस इलाके में असहाय छोड़ दिया है.’'

नेहा सिन्हा ने दूरसंचार विभाग और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को टैग करते हुए भी इस मामले को लेकर गुहार लगाई. उन्‍होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''एयरटेल ने मुझे पूरी तरह फर्जी बिल थमाया और रोमिंग, इंटरनेशनल चार्ज लगाकर मेरा नेटवर्क बंद कर दिया. मैं तो कभी देश के बाहर भी नहीं गई और न ही मेरा कोई बिल बकाया है.'' यह भी पढ़ें- अब इन जगहों पर यूपीआई से कर सकेंगे 5 लाख रुपये तक का पेमेंट, RBI ने इन सर्विसेज में भी किए बड़े बदलाव; बिना OTP के हो जाएगा काम!

नेहा को एयरटेल के कस्टमर केयर की ओर से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां तक कि उन्हें दोबारा सर्विस चालू कराने के लिए 1792 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया. तमाम वाद-विवाद के बाद आखिर में एयरटेल ने नेहा से माफी मांगी और उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद जताया. इसके साथ ही पूरे मामले में तत्काल एक्शन लेने का आश्वासन दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड