कानपुर से इन चार राज्यों के बीच हवाई सेवा फिर से होगी बहाल

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में औद्योगिक नगरी कानपुर में कारोबारी गतिविधि को और तेज करने के लिए जल्द ही चकेरी एयरपोर्ट से चार प्रांतों की हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इन उड़ानों में हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई को शामिल किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में औद्योगिक नगरी कानपुर में कारोबारी गतिविधि को और तेज करने के लिए जल्द ही चकेरी एयरपोर्ट से चार प्रांतों की हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इन उड़ानों में हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई को शामिल किया गया है. इससे जिले व आसपास के लोग वहां घूमने के लिए भी जा सकेंगे.

कोरोना की शुरुआत से बंद से चल रही थी हवाई सेवा

दरअसल, कोरोना के चलते बीते साल से चकेरी एयरपोर्ट से हवाई यात्राओं के लिए उड़ाने बंद चल रही थीं. हवाई सेवा बंद होने से कानपुर से विभिन्न जगहों पर घूमने के लिए जाने वाले तो निराश थे ही, साथ ही जिले के औद्योगिक कारोबारियों को भी काफी दिक्कतें हो रही थीं. वह देश में कारोबार के सिलसिले में हजारों किलोमीटर दूरी तय करने में कतरा रहे थे. इससे कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था. कारोबारियों के हित को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ राजशेखर कानपुर से हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू कराए जाने के लिए आगे आए और उनका प्रयास जल्द ही रंग लाने जा रहा है. कानपुर से एक बार फिर से हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई के बीच हवाई सेवाओं को शुरू किया जा रहा है. उक्त चारों उड़ानों को इंडिगो ने संचालित करने के लिए चकेरी हवाई अड्डे के अफसरों से सम्पर्क किया है. मंडलायुक्त कानपुर ने भी उड़ान के लिए तैयारियां पूरा करने व सितम्बर में हवाई सेवा की शुरुआत करने की जानकारी अपने ट्वीटर पेज के माध्यम से दी है. यह भी पढ़ें : Delhi: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 27 जुलाई तक तिलक नगर के मार्केट बंद

मध्य सितम्बर से फिर से हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद

मंडलायुक्त की पहल पर हवाई सेवाएं देने वाली उड़ान कम्पनी इंडिगो राजी हो गई है. कम्पनी की ओर से अफसरों ने एयरपोर्ट के डायरेक्टर जमील खालिक के साथ चारों प्रांतों के लिए उड़ान सेवाओं को लेकर रणनीति तैयार की. पूरी योजना पर एक बार फिर बेहतर व आरामदायक हवाई सेवा यात्राओं को उपलब्ध कराने का खाका खींचा गया. अब सितम्बर माह के मध्य से एक साथ चारों प्रांतों के बीच हवाई सेवाएं दिए जाने की बात कही जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस