Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता शुक्रवार की तुलना में बेहतर

दिवाली समारोह के 36 घंटे से अधिक समय के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में बना रहा, लेकिन एक्यूआई स्तर 500 से नीचे आ गया है और तेज हवाएं चलने से दिन के दौरान प्रदूषण और कम होने की संभावना है.

वायु गुणवत्ता (Photo Credits : PTI)

नई दिल्ली, 6 नवंबर : दिवाली समारोह के 36 घंटे से अधिक समय के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में बना रहा, लेकिन एक्यूआई स्तर 500 से नीचे आ गया है और तेज हवाएं चलने से दिन के दौरान प्रदूषण और कम होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार,्र सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

आईएमडी ने कहा कि दिन में भी 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. सुबह 8 बजे, नोएडा सेक्टर 125 में एक्यूआई 440, नोएडा सेक्टर 1 में 412, संजय नगर, गाजियाबाद में 468, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 416, चाणक्यपुरी में अमेरिकी दूतावाास में 406 था. यह डाटा एक्यूआईसीएन द्वारा जारी किए गए है, जोकि विश्वस्तरीस गुणवत्ता सूचकांक परियोजना है. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के आर्मी ड्रेस पहनने पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब- उन्हें यह सम्मान नहीं मिला, इसलिए परंपरा नहीं पता

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 468, अशोक विहार 470, चांदनी चौक 473, द्वारका 454, मंदिर मार्ग 453, आईजीआई एयरपोर्ट 426, लोधी रोड 433 और नॉर्थ कैंपस 463 दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड