Air India Flight AI171 Crash: एयर इंडिया विमान हादसे के बाद पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद; घटनास्थल का करेंगे दौरा, घायलों से भी मिलेंगे

हादसे के दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचें हैं और घटनास्थल का दौरा करेंगे. वह सिविल अस्पताल भी जायेंगे. जहां घायलों से मुलाकात करेंगे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.

(Photo Credits ANI)

Air India Flight AI171 Crash:  गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून, 2025) को एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 265 लोगों की जान जा चुकी है.

हादसे के दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचें हैं और घटनास्थल का दौरा करेंगे. वह सिविल अस्पताल भी जायेंगे. जहां घायलों से मुलाकात करेंगे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे. यह भी पढ़े: ‘प्लेन में था सवा लाख लीटर ईधन, किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिला’, अहमदाबाद प्लेन हादसे पर बोले अमित शाह

अमित शाह अहमदाबाद में हैं मौजूद

इसे पहले गुरूवार  को हादसे की खबर मिलने के तुरंत बाद अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे थे. जहां वे घायलों से मुलाकात किए थे

 

वहीं अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका ने जांच में सहयोग की पेशकश की है. ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को औपचारिक रूप से सहायता की पेशकश की है और वह इस जांच में विशेषज्ञता के तहत भाग लेगा.

Share Now

Tags

Ahmedabad Air India flight accident Ahmedabad to London flight crash AI171 उड़ान उड़ान Air India Air India AI171 crash Air India Boeing 787 crash Air India emergency hotline Air India Flight AI171 Crash Air India plane crash 2025 DGCA Air India investigation DGCA जांच विमान दुर्घटना Gujarat plane crash news NDRF response Air India crash Vijay Rupani death plane crash अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट हादसा अहमदाबाद प्लेन वर्कर अहमदाबाद लंदन उड़ान दुर्घटना अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई आयरलैंड इंडिया मोबाइल फोन नंबर एयर इंडिया AI171 क्रैश एयर इंडिया आपातकालीन हॉटलाइन एनडीआरएफ की प्रतिक्रिया एयर इंडिया दुर्घटना एयर इंडिया का बोइंग 787 क्रैश हो गया एयर इंडिया विमान दुर्घटना एयरलाइन इंडिया अपडेट अपडेट गुजरात में विमान दुर्घटना गुजरात विमान दुर्घटना समाचार डीजीसीए एयर इंडिया की जांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय रूपाणी की मृत्यु विमान दुर्घटना विजय रूपानी

\