देश

VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Air India के कर्मचारियों ने की पार्टी? चार सीनियर अधिकारी बर्खास्त, एयरलाइन कंपनी ने मांगी माफी

जब पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 270 लोगों के दुख में डूबा हुआ था, उसी दौरान एयर इंडिया SATS (AISATS) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी गुरुग्राम में पार्टी कर रहे थे.

VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Air India के कर्मचारियों ने की पार्टी? चार सीनियर अधिकारी बर्खास्त, एयरलाइन कंपनी ने मांगी माफी

‘DJ Party Amid Tragedy’: जब पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 270 लोगों के दुख में डूबा हुआ था, उसी दौरान एयर इंडिया (AISATS) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी गुरुग्राम में पार्टी कर रहे थे. इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अधिकारी तेज म्यूज़िक पर नाचते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को देखकर लोगों में भारी गुस्सा है और कंपनी की संवेदनहीनता पर सवाल उठ रहे हैं. यह पार्टी 20 जून को हुई थी, जब हादसे को केवल 8 दिन ही हुए थे. इस हादसे की भयावहता को देखते हुए देश में शोक का माहौल था.

लोग अपनों को अंतिम विदाई भी नहीं दे पाए थे, और कई परिवार अभी भी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे समय में ऑफिस पार्टी का वीडियो सामने आना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा था.

ये भी पढें: Fact Check: क्या पायलट की सीट सरकने से हुआ था अहमदाबाद विमान हादसा? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

प्लेन क्रैश के बाद जश्न वाली पार्टी?

हादसे के चंद दिन बाद की पार्टी!

एयर इंडिया ने 4 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

AISATS, जो एयरपोर्ट ग्राउंड सर्विसेस देने वाली कंपनी है, ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया. इन अधिकारियों में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अब्राहम जकारिया, बेंगलुरु एयरपोर्ट के जीएम संप्रीत कोटियन और फाइनेंशियल ऑफिसर भी शामिल हैं.

AISATS, एयर इंडिया लिमिटेड (टाटा ग्रुप का हिस्सा) और सिंगापुर बेस्ड SATS लिमिटेड का 50-50 का जॉइंट वेंचर है. यही कंपनी उस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के ग्राउंड हैंडलिंग की जिम्मेदार थी, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमानन कंपनी ने लोगों ने मांगी माफी

AISATS ने इस पर बयान जारी किया और कहा, “हम इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही बातों से अवगत हैं, लेकिन यह वीडियो संदर्भ से बाहर लिया गया है. फिर भी, हम इसके कारण हुई किसी भी भावनात्मक परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हैं.” लेकिन लोगों ने इस बयान को औपचारिक और असंवेदनशील करार दिया.

लोगों का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद, जब देश और पीड़ित परिवार शोक में डूबे हैं, तब एयरलाइन से जुड़े शीर्ष अधिकारियों की मस्ती भरी पार्टी अक्षम्य है. इस घटना ने न सिर्फ कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पीड़ितों के परिवारों की पीड़ा को और भी बढ़ा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).