एजेंसी न्यूज

Indian Air Force: लोकसभा चुनाव 2024 की सफलता में वायुसेना का हाथ! जानें कैसे निभाई अहम भूमिका

भारतीय वायुसेना ने हाल में हुए आम चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वायुसेना के विमानों से 1000 से अधिक घंटे की 1750 उड़ानों का संचालन किया गया.

Indian Air Force: लोकसभा चुनाव 2024 की सफलता में वायुसेना का हाथ! जानें कैसे निभाई अहम भूमिका

नयी दिल्ली, 12 जून: देश के सुदूरवर्ती इलाकों में निर्वाचन आयोग की पहुंच बढ़ाने से लेकर हवाई मार्ग से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पहुंचाने तक भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने हाल में हुए आम चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वायुसेना के विमानों से 1,000 से अधिक घंटे की 1,750 उड़ानों का संचालन किया गया.

भारतीय वायुसेना ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के संचालन में चुनावी मशीनरी को दी गई मदद के बारे में विवरण साझा किया. वायुसेना ने एक बयान में कहा, “आम चुनाव 2024 के दौरान, पिछले कुछ महीनों में मध्यम हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 प्रकार), हल्के हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (एएलएच ध्रुव) का पर्याप्त इस्तेमाल किया.”

अधिकारियों ने बताया कि बल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को हवाई मार्ग से लाने और भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, जैसा कि पिछले आम या विधानसभा चुनावों के दौरान किया गया था.

उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनावों के दौरान भारतीय वायुसेना ने देश के दूरदराज के इलाकों में और उन स्थानों तक चुनाव आयोग की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही सुरक्षा को लेकर चिंताएं थीं.

यह कार्य समयबद्ध था, क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव तिथि से दो दिन पहले प्रत्येक दूरस्थ मतदान केन्द्र पर तैनात होना था तथा मतदान के दिन उन्हें पदमुक्त करना था. वायुसेना ने कहा, “भारतीय वायुसेना ने आम चुनाव के सात चरण में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा 1,000 घंटे से अधिक की 1,750 उड़ानों का संचालन किया.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).